RPSC PRTAL 2010

The Cell

Posted by Vinod Bhana Wednesday, September 1, 2010

कोशिका
कोशिका - जीवन क़ा आधार
सभी जीव कोशिकाओं से बने होते है, कुछ जीव अपना जीवन एक ही कोशिका मे पूरा करते है इन्हें युनिसेलुलर कहा जाता है जैसे - Amoeba, Chlamydomonaas | कुछ जीवों मे कोशिका कोशिका विभाजन करती है और दो या दो से अधिक कोशिकाओ क़ा निर्माण करती है | मनुस्ये क़ा शरीर अनेको कोशिकाओ क़ा बना होता है, सभी कोशिकाए मे एक समान आनुवंशिक पदार्थ होता है तथा सभी कोशिकाओ क़ा विकास पूर्व स्थित कोशिकाओ से होता है | प्रत्येक कोशिका का निर्माण सजीव द्रव्य जीव द्रव्य से हुआ है। अत कोशिका जीवन की मूलभूत इकाई होती है |
मनुष्य के शरीर मे 260  प्रकार की कोशिकाए होती है ये मिलकर उत्तक क़ा निर्माण करती है, तथा उत्तक से अंग क़ा निर्माण होता है,  अंग मिलकर शरीर की सरचना क़ा निर्माण करते है |

कोशिका की खोज -
कोशिका की खोज रोबेर्ट हूक ने 1665 मे की थी, उसने कोर्क के पतले काट मे माइक्रोस्कोप से खाली बक्शे नुमा भाग को देखा तथा इन्हें सेलुला नाम दिया जो बाद मे सेल के नाम से    जाने लगा |
रोबेर्ट हूक से पहले  Jan Seammerdam (1658)  मे मेंडक की लाल रक्त कणिकाओ को  देखा था | इसके बाद 1661 मे मार्सेलो मेल्पिन्घी ने पोधो के टुकडो मे अति सूक्ष्म संरचनाओ को देखा| 1683 मे लुवेन्हूक ने सूक्ष्म दर्शी की सहायता से मुक्त कोशिकाओं क़ा पता लगाया, उसने बक्टेरिया, प्रोटोजोआ, लाल रक्त कणिकाए, शुक्राणु आदि को देखा
1682 मे  Nehmiah ग्रेव ने पाया की पादप उत्तक सूक्ष्म आन्तरिक संरचनाओ या कोशिका से बने होते है तो उसने कोशिका अवधारणा क़ा प्रतिपादन किया |लामार्क ने निष्कर्ष निकाला की सभी जीव कोशिका से बने होते है |
Corti 1772 ने सर्वप्रथम जीवित/ जीवन के पदार्थ को देखा और Dujardin 1836 ने इसे सार्कोड़ नाम दिया|
1831 Robert Brown ने ऑर्किड के जड़ो मे नुक्लियस की खोज की |
Von Mohl (1838, 1846) and Purkinje (1839) मे जेली के सामान पदार्थ या सार्कोड़ को प्रोटोप्लाज्म नाम दिया |

कोशिका सिद्धांत -
1838  मे स्लाएडेन ने पाया की सभी पादप ओशिकाओ की सरचना समान है, दूसरी तरफ स्वान (1839 ) ने स्वतंत्र रूप से कार्य करते हुए पाया की जंतु कोशिकाओ मे कोशिका भित्ति नहीं होती है जबकि एह एक दुसरे से सामान है , इसी आधार पर उसने कोशिका की परिकल्पना ( सेल हिपोथिसिस ) दि की पोधो और जन्तुओ क़ा शरीर कोशिका से बना होता है |
schleiden और Schwann  ( 1839 ) मे Cell  theory दि,  Negeli  1846  ने बताया की कोशिकाओ मे नुक्लियस युक्त प्रोटोपलाज्म होता है , 
कोशिका सिद्धांत है - 
1 . जीवित प्राणि कोशिका और उनके उत्पाद के बने होते हैं, एह कोशिका की संक्या पर निर्भर करता है की, वह एक कोशिकिये प्राणी है,  या बहु कोशिकिये प्राणी है |
२- कोशिका प्रोटो प्लास्ट से बनी होती है जिसमे नुक्लियस पाया जाता है |
3 - सभी कोशिकाए संरचना और क्रियाओ मे सामान होती है |
4 - जीवित प्राणियों मे कोशिका एक सरचनात्मक इकाई है |
5 - कोशिका जीवो मे एक कार्यात्मक इकाई है अत एक जीव की क्रियात्मकता सम्पूर्ण सरीर की कोसिकाओ की क्रियात्मकता क़ा योग होता है |

कोशिका सिद्धांत के अपवाद -
a - वायरस मे कोशिका सरचना नहीं होती है,
b - मोनेरा और प्रोटिस्टा

0 comments

Post a Comment

Followers

Biology Book

Search This Blog

Pages

Protected by Copyscape Online Plagiarism Detector