RPSC PRTAL 2010

Biology Quize part 1

Posted by Vinod Bhana Wednesday, September 1, 2010 0 comments

जीव विज्ञानं प्रश्न भाग 1 

  1. पादप कोशिकाओ के चारो तरफ निर्जीव पदार्थों की बनी एक मोटी परत पाई जाती है  जिसे कहते है - कोशिका भित्ति
  2. कोशिका भित्ति की मध्य पत्लिका किसकी बनी होती है - Calcium Pactet and Magnishium Pactet
  3. कोशिका भित्ति की मध्य पटलिका क्या कार्य करती है - अंतरा कोशिकिय सीमेंट क़ा कार्य करती है
  4. जीव धारियों की कोशिकाओ मे होने वाली समस्त रासायनिक क्रियाओ को क्या कहा जाता है - उपापचयी क्रियाये
  5. सिग्मोइड खांच पाई जाती है - रेडियस अल्ना
  6. मच्छर की प्यूपा को कहते है - टंबलर
  7. आर्थोपोडा के जन्तुओ मे उत्सर्जन होता है - मेल्पिघी नालिकाओ, ग्रीन ग्रंथियों, व् कोक्साल ग्रंथियों द्वारा होता है
  8. पुस्तक फुफुस पाए जाते है - एरेक्निडा
  9. मिलिपेड, और सेंटीपेड़ निम्न मे से किस वर्ग के अंतर्गत आते है - मिरियापोडा 
  10. एक कीट को क्रस्टेशिया से किस लक्ष्ण द्वारा प्रथक कर सकते है -  उपांगो की संख्या के  आधार पर 
  11. संधि युक्त उपांग  किस वर्ग क़ा लक्ष्ण है - अर्थ्रोपोडा के जन्तुओ क़ा
  12. शरीर क़ा वह अंग जो शराब के अत्येधिक सेवन से प्रभावित होता है - लीवर ( यकृत )
  13. एरेक्निडा के जन्तुओ मे कोनसी संरचनाये अनुपस्थित होती है -  मेंडीबल, संयुक्त नेत्र तथा एंटीने
  14. मकड़ी मे टांगो की संख्या होती हे - चार जोड़ी
  15. निम्न लिखित मे से कोनसा जंतु 'जीवित जीवाश्म' क़ा उदहारण हे -लिम्युलस
  16. निम्न मे से कोनसा जंतु एप्टेरगोटा  के अंतर्गत आता  हे -लेपिस्मा 
  17. सामाजिक कीट होता हे -एपीस 
  18. नोप्लियस लार्वा किस वर्ग के जंतु है - कृस्ठेशिया 
  19. शरीर मे ओक्सिजन की पूर्ति किसके माध्यम से होती है - लाल रक्त कणिकाओ से 
  20. मास्ट कोशिकाओ द्वारा स्त्रवन किया जाता है - हिस्टेमीन और सेरोटोनिन 
  21. दुर्घंध या सुघंध की पहचान मस्तिस्क मे कोनसा भाग करता है - टेम्पोरल वल्लकूट 
  22. आनुवंशिकता को अनुवांशिक विज्ञानं या अनुवांशिकी नाम किसने दिया -  W  . Betson 
  23. बाई वालविया मोलस्क "पेक्टेन" क़ा सामान्य नाम है - स्केलोप 
  24. सबसे बड़ा अकशेरुकी जंतु होता है - देत्ये (Gaint ) स्किविड 
  25. मोलस्का के जंतुओं मे पाए जाने वाले मेंटल क़ा कार्य है - आन्तरिक अंगो की रक्षा, कवच क़ा स्त्रवन, स्वशन मे सहायक 
  26. मोलस्का के जंतुओं की उत्सर्जी रचनाये कहलाती है - मेटा नेफ्रिडिया 
  27. स्वछ जलिए सीप के जीवन चक्र मे कोंस लार्वा पाया जाता है - ग्लोकी डियम 
  28. जीभ क़ा कोनसा भाग कडवे स्वाद क़ा अनुभव करता है - पश्च अंत 
  29. लेंगेर्हेंस द्वीप की कोशिकाओं के खराब होने से क्या होता है - उच्च रक्त, और उच्च मूत्र ग्लूकोस स्तर 
  30. जिस वेक्ति क़ा एबी रुधिर वर्ग है उसे कभी कभी सार्वत्रिक ग्राही भी कहते है क्योंकि उनमे एंटी बोडी नहीं होती है 
  31. मुलेरियन नलिका क़ा सम्बन्ध है - अंड वाहिनी से 
  32. कृत्रिम गुर्दा किस सिद्धन्त पर काम करता है - अपोहन   

The Cell

Posted by Vinod Bhana 0 comments

कोशिका
कोशिका - जीवन क़ा आधार
सभी जीव कोशिकाओं से बने होते है, कुछ जीव अपना जीवन एक ही कोशिका मे पूरा करते है इन्हें युनिसेलुलर कहा जाता है जैसे - Amoeba, Chlamydomonaas | कुछ जीवों मे कोशिका कोशिका विभाजन करती है और दो या दो से अधिक कोशिकाओ क़ा निर्माण करती है | मनुस्ये क़ा शरीर अनेको कोशिकाओ क़ा बना होता है, सभी कोशिकाए मे एक समान आनुवंशिक पदार्थ होता है तथा सभी कोशिकाओ क़ा विकास पूर्व स्थित कोशिकाओ से होता है | प्रत्येक कोशिका का निर्माण सजीव द्रव्य जीव द्रव्य से हुआ है। अत कोशिका जीवन की मूलभूत इकाई होती है |
मनुष्य के शरीर मे 260  प्रकार की कोशिकाए होती है ये मिलकर उत्तक क़ा निर्माण करती है, तथा उत्तक से अंग क़ा निर्माण होता है,  अंग मिलकर शरीर की सरचना क़ा निर्माण करते है |

कोशिका की खोज -
कोशिका की खोज रोबेर्ट हूक ने 1665 मे की थी, उसने कोर्क के पतले काट मे माइक्रोस्कोप से खाली बक्शे नुमा भाग को देखा तथा इन्हें सेलुला नाम दिया जो बाद मे सेल के नाम से    जाने लगा |
रोबेर्ट हूक से पहले  Jan Seammerdam (1658)  मे मेंडक की लाल रक्त कणिकाओ को  देखा था | इसके बाद 1661 मे मार्सेलो मेल्पिन्घी ने पोधो के टुकडो मे अति सूक्ष्म संरचनाओ को देखा| 1683 मे लुवेन्हूक ने सूक्ष्म दर्शी की सहायता से मुक्त कोशिकाओं क़ा पता लगाया, उसने बक्टेरिया, प्रोटोजोआ, लाल रक्त कणिकाए, शुक्राणु आदि को देखा
1682 मे  Nehmiah ग्रेव ने पाया की पादप उत्तक सूक्ष्म आन्तरिक संरचनाओ या कोशिका से बने होते है तो उसने कोशिका अवधारणा क़ा प्रतिपादन किया |लामार्क ने निष्कर्ष निकाला की सभी जीव कोशिका से बने होते है |
Corti 1772 ने सर्वप्रथम जीवित/ जीवन के पदार्थ को देखा और Dujardin 1836 ने इसे सार्कोड़ नाम दिया|
1831 Robert Brown ने ऑर्किड के जड़ो मे नुक्लियस की खोज की |
Von Mohl (1838, 1846) and Purkinje (1839) मे जेली के सामान पदार्थ या सार्कोड़ को प्रोटोप्लाज्म नाम दिया |

कोशिका सिद्धांत -
1838  मे स्लाएडेन ने पाया की सभी पादप ओशिकाओ की सरचना समान है, दूसरी तरफ स्वान (1839 ) ने स्वतंत्र रूप से कार्य करते हुए पाया की जंतु कोशिकाओ मे कोशिका भित्ति नहीं होती है जबकि एह एक दुसरे से सामान है , इसी आधार पर उसने कोशिका की परिकल्पना ( सेल हिपोथिसिस ) दि की पोधो और जन्तुओ क़ा शरीर कोशिका से बना होता है |
schleiden और Schwann  ( 1839 ) मे Cell  theory दि,  Negeli  1846  ने बताया की कोशिकाओ मे नुक्लियस युक्त प्रोटोपलाज्म होता है , 
कोशिका सिद्धांत है - 
1 . जीवित प्राणि कोशिका और उनके उत्पाद के बने होते हैं, एह कोशिका की संक्या पर निर्भर करता है की, वह एक कोशिकिये प्राणी है,  या बहु कोशिकिये प्राणी है |
२- कोशिका प्रोटो प्लास्ट से बनी होती है जिसमे नुक्लियस पाया जाता है |
3 - सभी कोशिकाए संरचना और क्रियाओ मे सामान होती है |
4 - जीवित प्राणियों मे कोशिका एक सरचनात्मक इकाई है |
5 - कोशिका जीवो मे एक कार्यात्मक इकाई है अत एक जीव की क्रियात्मकता सम्पूर्ण सरीर की कोसिकाओ की क्रियात्मकता क़ा योग होता है |

कोशिका सिद्धांत के अपवाद -
a - वायरस मे कोशिका सरचना नहीं होती है,
b - मोनेरा और प्रोटिस्टा

Followers

Biology Book

Search This Blog

Pages

Protected by Copyscape Online Plagiarism Detector